छत्तीसगढ़ : कांकेर में नक्सलियों की ओर से छिपाए गए आठ आईईडी बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2024

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आठ आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 30वीं बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम शनिवार को जब बारूदी सुरंग हटाने के अभियान पर निकली थी, तब कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अतखाडियापारा गांव के पास दो-दो किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किए गए।

बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।’’ बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय, भिलाई (जिला दुर्ग) के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बल नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है एवं तत्परता व बहादुरी के साथ ऐसी कार्रवाई जारी रखेगा।

प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा