Chhattisgarh Election : केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज छत्तीसगढ़ में, नामांकन रैली को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जगदलपुर और कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह आज बृहस्पतिवार सुबह सवा 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर मां दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे। जनसभा के बाद वह दोपहर पौने दो बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके बाद शाह दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर पुलिस मैदान कोंडागांव में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह शाम चार बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था। वह पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की तथा रैलियों को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

दूसरे चरण में राज्य की अन्य 70 सीटों के लिए मतदान होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के सभी 20 सीटों समेत 86 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पहले चरण की सभी 20 सीटों समेत 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में 90 में से 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

वहीं भाजपा को 15 सीटों पर जीत मिली थी राज्य में अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जेसीसी-जे) को पांच और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो सीटें मिली थी। उपचुनावों में जीत के बाद कांग्रेस की सीटों की संख्या 71 हो गई है। इस वर्ष हो रहे चुनाव में कांग्रेस जहां सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा सत्ता वापसी की उम्मीद में है।

प्रमुख खबरें

Chandrashekhar Birth Anniversary: वो PM जिसने Padyatra से नापी Politics की राह, जानें युवा तुर्क Chandrashekhar की कहानी

Fifa World Cup 2026: भारत में नहीं देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच, नहीं मिल रहा है ब्रॉडकास्टर

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश

TCS Nashik Case: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न पर बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार Protest