By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय में शनिवार रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेंशन बाड़ा क्षेत्र स्थित डीईओ कार्यालय में आग लगने की घटना रात नौ बजे के बाद हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं तथा एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं लगा है।