छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को गंगाराम, रामावतार, भूपेंद्र और शानू, गंगाराम का जन्मदिन मनाने करीब के गांव गए थे। जब वे दो मोटरसाइकिल में सवार होकर पेंड्रा की ओर लौट रहे थे तब मझगांव के करीब तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और एक पेड़ से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंगाराम, रामावतार और भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा शानू और कार चालक स्नेहिल घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान शानू ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं घायल स्नेहिल का इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कार चालक स्नेहिल नशे में वाहन चला रहा था इसलिए यह घटना हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका