Chhattisgarh: मटर तोड़ने पर दो नाबालिगों को बांधकर पीटने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में खेत से मटर तोड़कर खाने पर दो बच्चों को बांधकर पीटने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लडुआ गांव निवासी कृष्ण नाथ टोप्पो (40) ने राजपुर थाने में शिकायत की थी कि इस महीने की चार तारीख को दोपहर लगभग 12 उसका पड़ोसी और रिश्ते में भाई कपिल उरांव ने खेत में लगे मटर को तोड़कर खाने से नाराज होकर उसके सात वर्षीय पुत्र और एक अन्य बालक को बांधकर पीटा था।

अधिकारियों ने बताया कि कृष्ण नाथ की शिकायत पर पुलिस ने कपिल के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गत रविवार को जब कृष्णनाथ और अन्य ग्रामीण महिपाल का बेटा बाड़ी में लगे मटर को तोड़कर खा रहे थे तब गुस्से में कपिल ने दोनों बच्चों को पकड़कर अपने घर ले गया और उनके हाथ पैर को रस्सी में बांधकर दोनों के साथ मारपीट की।

अधिकारियों ने बताया कि कपिल टोप्पो के द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर उसेगिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो बच्चे जमीन पर गिरे हैं और उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। वीडियो में एक आवाज सुनी जा सकती है जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या उन्होंने मटर तोड़ी थी, जिस पर एक बच्चा जवाब देता है कि उसे नहीं पता।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी