Chhattisgarh: माओवादियों ने दो ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर दो ग्रामीणों की फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाद में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर उनमें से दो को पेड़ पर फांसी से लटका दिया। उन्होंने स्कूली छात्र को छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान माडवी सुजा और पोडियाम कोसा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि माओवादियों की भैरमगढ़ क्षेत्र समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि दोनों पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। सुंदरराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम