छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली नेता ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नक्सलियों का एक शीर्ष नेता मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार माओवादियों की केंद्रीय समिति कासदस्य गौतम उर्फ सुधाकर इस मुठभेड़ में मारा गया है।हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में केंद्रीय समिति के सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव तथा कुछ अन्य सशस्त्र माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सलियों के एक शीर्ष नेता को मार गिराया है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। घटनास्थल से बरामद शव और वस्तुओं के संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिलने की भी जानकारी है।

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने 21 मई को राज्य के बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसवराजू और 26 अन्य नक्सलियों को मार गिराया था।

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं