छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का लगाया हुआ प्रेशर बम फटने से एक व्यक्ति घायल

By PTI | Aug 05, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों द्वारा लगाया गया प्रेशर बम फटने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले में पिछले 48 घंटों में यह इस तरह की दूसरी घटना है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजे हुई जब प्रमोद काकेम नामक व्यक्ति उसूर थाना क्षेत्र के गुंजेपरती गांव के पास एक जलाशय में नहाने गया था। उन्होंने बताया कि इल्मिडी थाना क्षेत्र का निवासी काकेम गुंजेपरती में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करते रहे हैं राहुल गांधी: मदन राठौड़


अधिकारियों ने बताया कि वह अनजाने में प्रेशर बम के संपर्क में आ गया, जिससे बम में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने कहा कि उसकी हथेलियों में चोट आईं हैं। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का प्रारंभिक उपचार किया गया और बेहतर चिकित्सा के लिए उसे उसूर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: अन्याय के खिलाफ मेरे पिता का संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा: हेमंत सोरेन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को उसूर थाना क्षेत्र में ही पुजारी कांकेर गांव से सटे जंगल में मवेशी चराने गया 50 वर्षीय व्यक्ति इसी तरह की घटना में घायल हो गया था। माओवादी अक्सर जंगलों में नक्सल रोधी अभियानों के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए कच्चे रास्तों पर बारूदी सुरंग लगाते हैं।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर