Chhattisgarh: दुर्घटनावश गोली चलने से एक जवान की मौत, एक अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गश्त के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में गश्त के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) दंतेवाड़ा के जवान जोगराज कर्मा की मौत हो गई तथा आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हांदावाडा और हितावड़ा क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी और ‘बस्तर फाइटर्स’ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान रात लगभग 11 बजे दुर्घटनावश गोली चलने से आरक्षक जोगराज कर्मा और आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया लेकिन अधिक रक्तस्त्राव से जोगराज कर्मा की मौत हो गई।

घायल आरक्षक परसूराम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि किसके हथियार से दुर्घटनावश गोली चली है। इसमें कहा गया है कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar