Chhattisgarh: पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2024

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन शुक्रवार तड़केपटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका इंजन बेपटरी हो गया और लोको पायलट को हल्की चोट आई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धिकारियों के मुताबिक, घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तड़के 3.25 बजे दल्लीराजहरा से रवाना हुई थी और जब वह गुदुम से भानुप्रतापपुर गांव के बीच पहुंची, तब पटरी पर गिरे एक पेड़ से टकरा गई।

अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद रेल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, जबकि एक बचाव ट्रेन भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

उन्होंने बताया कि रेल विभाग ने पटरी पर गिरे पेड़ को हटा दिया है और मार्ग पर ट्रेन परिचालन बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में लोको पायलट को हल्की चोट पहुंची है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद आराम की सलाह दी गई है।

प्रमुख खबरें

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman

Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत