छत्तीसगढ़: पुलिस ने ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ढाई वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 13 वर्षीय एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जब बच्ची अपने घर में अकेली थी, तब मकान मालिक का 13 वर्षीय बेटा वहां पहुंचा और उसने बालिका से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची की मां जब घर पहुंची तो उसने लड़के को रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाया। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Mangaluru में बार के पास तलवार लहराने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Military Police जवान की Bodh Gaya में ट्रेनिंग के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sugauli Treaty की मूल प्रति Nepal के पास नहीं, विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने दी जानकारी

Mohan Bhagwat New York में 29 अगस्त को भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित