भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप मोबाइल एप को किया लॉन्च, जानिए इसके लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध की सूचना देने या प्रकरणों से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए सीजी-कॉप मोबाइल एप तैयार किया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप मोबाईल एप लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित मोबाईल एप आम नागिरकों को पुलिस के नजदीक लाने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिये परस्पर विश्वास को विकसित करने में मदद करेगा। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच एक सेतु का काम करेगा। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर