Chhattisgarh : अज्ञात हमलावरों ने की पुलिसकर्मी की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस जवान की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस हमले में लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गादीरास थाने का एक दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया, घटना जिस तरीके से घटी है, उसे देखते हुए आशंका है कि इसे नक्सलियों के एक छोटे दल ने अंजाम दिया है।

हालांकि, व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं तथा हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती