Chhattisgarh Polls: पहले चरण के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM Modi के अलावा शामिल हैं ये नाम

By अंकित सिंह | Oct 19, 2023

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अनुराग सिंह ठाकुर, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी नाम इसमें दिख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh में बोले Amit Shah, बघेल सरकार ने जनता के साथ की वादाखिलाफी, पैसा लूट कर दिल्ली दरबार में पहुंचाया

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडे, नितिन नवीन, रवि किशन, केशव प्रसाद मौर्य, मनोज तिवारी, नित्यानंद राय, को भी इन स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है। इस सूची में कुल 400 नाम शामिल है। इन लोगों के अलावा जो अन्य बड़े नाम है उसमें तेलंगाना के पूर्व भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, बाबूलाल मरांडी, रामेश्वर तेली, वीरेंद्र कुमार खटीक भी शामिल है। 7 नवंबर को पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें से आठ दुर्ग संभाग में और 12 सीटें बस्तर में आती हैं। पूर्व सीएम रमन सिंह की राजनांदगांव सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में सपा और कांग्रेस की लड़ाई इंडिया गठबंधन की असलियत को उजागर कर रही है

2013 में भी कांग्रेस ने इन 20 सीटों पर बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन किया था और बीजेपी की 8 सीटों के मुकाबले 12 सीटें जीती थीं। दूसरे चरण में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में चुनाव होने हैं। 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग होगी। 2018 में, कांग्रेस ने इन 70 सीटों में से 52 सीटें जीतीं, जिससे भाजपा 15 पर सिमट गई। यह 2013 से एक बदलाव था, जब भाजपा ने 41 सीटें और कांग्रेस ने 27 सीटें जीती थीं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर