Chhattisgarh: रायपुर पुलिस की पहल से सात लोगों को नशे की लत से छुटकारा मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2024

रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान ‘निजात’ के परिणाम दिखने लगे हैं तथा सात लोगों ने मादक पदार्थों का सेवन छोड़ दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “हम परिणाम देख रहे हैं।सरोरा गांव के 37 वर्षीय निवासी ने ‘निजात’ अभियान के कारण नशा की लत छोड़ दी है और अब एक प्रमुख वाहन निर्माण कंपनी में मैकेनिक के रूप में काम कर रहा है।”

सिंह के मुताबिक, इसी तरहनशे में धुत होकर चाकू लेकर यहां-वहां घूमने वाले नाबालिग ने भी अब नशा करना छोड़ दिया है। अधिकारी ने बताया कि एक घोषित अपराधी भी मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त हो गया है और बस स्टैंड पर काम कर रहा है।

सिंह ने बताया कि सभी सात व्यक्तियों ने दावा किया है कि अब उनका जीवन अधिक संतुष्ट है तथा उनके घरों में शांति और सद्भाव है। संयोग से, सिंह ने अपनी पिछली तैनातियों के दौरान कोरिया, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में भी अभियान चलाया है।

प्रमुख खबरें

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

ISRO की भूमिका नहीं होगी कम, IN-SPACe प्रमुख Pawan Goenka ने दिया स्पष्टीकरण

Punjab Power Crisis: कोयला संकट से पंजाब में 1500 MW उत्पादन ठप, बत्ती गुल

Tier-2 और Tier-3 शहरों के Startup में भारी नवाचार क्षमता, बोले Jitendra Singh