Prajatantra: Chhattisgarh ने सबको चौंकाया, BJP के आगे क्यों बेदम हो गए Bhupesh Baghel

By अंकित सिंह | Dec 04, 2023

रविवार को चार महत्वपूर्ण राज्यों के चुनावी नतीजे आ गए। इन चुनावी नतीजे में छत्तीसगढ़ ने सभी को चौका दिया। दरअसल, छत्तीसगढ़ को लेकर एग्जिट पोल में ज्यादातर कांग्रेस को बड़ी जीत दिखा रहे थे लेकिन जब चुनावी नतीजे आए तो सभी हैरान रह गए। चुनावी नतीजों में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की है। भाजपा ने 54 सीटें हासिल की वहीं 75 प्लस का दम भरने वाली कांग्रेस 35 पर सिमट गई। वोट प्रतिशत में भी भाजपा काफी आगे रही। पार्टी को 46.27 प्रतिशत वोट मिले वहीं कांग्रेस 42.23 के साथ दूसरे नंबर पर ही। हालांकि बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर लगातार भाजपा पर बढ़त बना कर रखने वाली भूपेश बघेल की सरकार राजनीतिक पंडितों को भी चौंकाते हुए आखिर चुनाव में कैसे हार गई। भाजपा के जीत के बड़े कारण

महिला मतदाता

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में जो बात काम आई, वह है महिला मतदाताओं का समर्थन। इस जनसांख्यिकीय पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पार्टी ने घोषणापत्र में विशेष योजनाओं की घोषणा की। बीजेपी ने महतारी वंदन योजना की घोषणा की थी जिसके तहत प्रदेश की सभी को साल में 12000 रुपये देने की बात की गई है। 

बीजेपी की संगठनात्मक ताकत

भाजपा आम चुनाव में अपने पक्ष में रहने वाले कारकों को विधानसभा चुनावों में भी तब्दील करने में सक्षम रही है। भाजपा वोटर्स खासकर महिलाओं को बूथ तक ले जाने में कामयाब रही। अमित शाह लगातार दौर कर बैठक और मीटिंग कर रहे थे। अमित शाह हर विधानसभा सीट की व्यक्तिगत रिपोर्ट ले रहे थे। पन्ना प्रमुखों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। 

धान किसानों को बोनस

भाजपा ने चुनाव से पहले घोषणा पत्र में कहा था कि अगर वह सत्ता में आती है तो 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी होगी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जाएगी। किसानों को एक मुश्त भुगतान किया जाएगा। भाजपा का यह दाव चल गया। 

विकास और हिन्दुत्व

कांग्रेस के अभियान का मुकाबला करने के लिए हिंदुत्व, विकास और कल्याण की राजनीति का संयोजन पेश करने के भाजपा के प्रयासों ने जमीन पर अच्छा काम किया है। इससे कुछ समुदायों के प्रति पार्टी के कथित "तुष्टीकरण" का मुकाबला करने में मदद मिली। भाजपा ने धर्म परिवर्तन को भी बड़ा मुद्दा बनाया और इसे हर सभा में उठाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Election Results 2023 पर Mamata Banerjee का आया बयान, बोलीं- यह कांग्रेस की हार, अगर सीट-बंटवारा हुआ होता तो...

कांग्रेस के खिलाफ क्या गया

कांग्रेस की हार की बात करें तो कहीं ना कहीं छत्तीसगढ़ को उसका आत्मविश्वास से ले डूबा। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में पूरी तरीके से आत्मविश्वास में थी। लेकिन जब चुनावी नतीजे आए तो उसके उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव सहित कई बड़े नेताओं की जबरदस्त हार हुई है। इसके अलावा भाजपा ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया। शराब घोटाले का भी भूपेश बघेल की सरकार पर आरोप लगाया। साथ ही साथ आखिरी चरणों में भाजपा की ओर से महादेव सट्टा एप में घोटाले को लेकर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा गया। प्रचार के दौरान जिस तरह से महादेव बेटिंग ऐप का मामला सामने आया और बघेल से तार जुड़े, उसने कांग्रेस को बैकफुट ले गया। दूसरी भले ही कांग्रेस से साफ कहती रही कि सब कुछ पार्टी के भीतर ठीक है लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच टकराव की स्थिति लगातार बनी रही। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन