छत्तीसगढ़ : नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट लिखने पर युवक को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक युवक ने भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के कारण जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला समेत दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर के कुम्हारी नगर निवासी राजा जगत (22) ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत की थी कि नुपुर शर्मा के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखने के कारण उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे को कार में छोड़कर काम पर गया पिता, 1 साल के मासूम की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जगत ने शिकायत में दो मोबाइल नंबर भी दिए हैं जिसे कासिफ और रितिका नायक का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जगत की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि शिकायत के बाद जगत को सुरक्षा दी गई है। साथ ही उसके घर के पास पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। शिकायतकर्ता को किसी भी अनहोनी की आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है।

इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। नुपुर शर्मा ने टीवी पर बहस के दौरान कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया था। वहीं, सोशल मीडिया में नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट लिखने के बाद राजस्थान के उदयपुर शहर में दर्जी कन्हैयालाल की मंगलवार दोपहर को दो लोगों रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट