Chhattisgarh: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुजाता और जयसीका का शव पलंग पर और जयराम का शव नीचे फर्श पर था। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयराम ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

चंबल के असली बीहड़ों में दिखेगा Action-तंत्र! Maddock Films की शक्तिशालिनी में Aneet Padda का जलवा

रश्मिका के बाद Madhuri Dixit हुईं Deepfake का शिकार, AI Video पर इंटरनेट पर मचा बवाल

CBSE के ट्रोल हुए छात्रों से Rahul Gandhi ने की मुलाकात, Modi सरकार पर साधा निशाना

India-Nepal Border Dispute पर PM Balen Shah का नया रुख, कहा- बातचीत से ही सुलझेगा विवाद