छत्तीसगढ़ : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2024

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुतकेल गांव में नक्सलियों ने दिनेश पुजारी (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात हथियारबंद नक्सलियों का दल पुतकेल गांव पहुंचा और धारदार हथियार से दिनेश की हत्या कर वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माओवादियों की पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है जिसमे नक्सलियों ने दिनेश पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UAE-Iran Conflict | ईरानी मिसाइल हमलों से दहला Dubai और Abu Dhabi! क्या पलटवार करेगा UAE? जानें क्या है हकीकत

Tehran Mehrabad Airport Strikes | तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी बमबारी, नेतन्याहू ने दी और भीषण हमलों की चेतावनी

Holi 2026: 4 मार्च को मनेगा रंगों का त्योहार, जानें क्यों है यह दिन इतना Special

India-Russia Relations | अमेरिका-इजरायल के हमलों से होर्मूज बंद, भारत और रूस के बीच नई ऑयल डील की सुगबुगाहट! Strait of Hormuz Close