Chicago Magazine ने माना भारतवंशी सीनेटर Raja Krishnamoorthi का लोहा, 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में किया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉइस प्रांत के सबसे बड़े शहर शिकागो की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘शिकागो मैगजीन’ में भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को 50 सबसे अधिक प्रभावशाली शिकागोवासियों की सूची में शामिल किया गया है। कृष्णमूर्ति को इस सूची में 24वां स्थान दिया गया है और इसके साथ ही वह सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गये हैं। इस सूची में इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर का नाम शीर्ष पर है और दूसरे नंबर पर हैं शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन का नाम। 

इसे भी पढ़ें: पिछले साल की तुलना में अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना बढ़ा

एक राजनीतिक सलाहकार ने कहा, ‘‘ राजा बेहद प्रभावशाली हैं।’’ पत्रिका में कहा गया, ‘‘ कृष्णमूर्ति ने वर्ष 2022 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों और ‘डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी’ को 460,000 अमेरिकी डॉलर का दान दिया था। कहा जाता है कि वह 2026 के चुनाव लड़ने के लिए प्रचार निधि में राशि जमा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने Flying Car स्टार्टअप के लिए सरकारी सहायता के दिए निर्देश

Congo में Ebola का प्रकोप हुआ भीषण, 3000 से अधिक मरीजों की मौत

Indus Waters Treaty के तहत Pakistan ने की भारत से रचनात्मक बातचीत की मांग

Tilak Varma ने Duleep Trophy में जड़ा शतक, कहा- Test Cricket खेलना खून में रचा बसा