गलवान घाटी पर चीन के दावे पर चिदंबरम ने उठाए सवाल, पूछा- सरकार क्या यथास्थिति कर पाएगी बहाल?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गलवान घाटी पर चीन के दावे की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को सवाल किया कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार लद्दाख में अप्रैल, 2020 की यथास्थिति की बहाली पर जोर देगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने जो कहा उसके विपरीत, यह स्पष्ट है कि चीनी सैनिकों द्वारा अप्रैल-जून 2020 में यथास्थिति बदल दी गई। लोग देख रहे हैं कि क्या मोदी सरकार यथास्थिति बहाल करने में सफल होगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ गतिरोध पर चिदंबरम का सवाल, क्या प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट दे दिया?

पूर्व गृह मंत्री ने सवाल किया, ‘‘क्या भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार एक बार फिर से भारत के दावे को दृढ़ता पूर्वक सामने रखेगी और मांग करेगी कि “यथास्थिति” बहाल होनी चाहिए?’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘चीन के विदेश मंत्रालय और पीएलए ने एक बार फिर पूरी गलवान घाटी पर अपना दावा ठोक दिया है और मांग की है कि भारत घाटी को खाली कर दे। यह असाधारण मांग है।

प्रमुख खबरें

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान