जेटली पर चिदंबरम का पलटवार, पूछा- क्या सरकार से सहमत लोग जी हुजूरी करने वाले हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

नयी दिल्ली। आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 अर्थशास्त्रियों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा निशाना साधने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को उन पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या सरकार से सहमति जताने वाले लोग जी हुजूरी करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: विंध्यवासिनी देवी मंदिर में प्रियंका गांधी ने मांगा अखंड विजय का आशीर्वाद

उल्लेखनीय है कि 108 अर्थशास्त्रियों और सामाजिक विज्ञानियों ने पिछले सप्ताह एक साझा पत्र जारी कर देश में सांख्यिकी आंकड़े को प्रभावित करने में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता जतायी थी। इसमें ज्यां ड्रेज (इलाहबाद विश्वविद्यालय), एमिली ब्रेजा (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी), सतीश देशपांडे (दिल्ली विश्वविद्यालय), एस्थर डुफलो (एमआईटी, यूएस) और जयती घोष (जेएनयू) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका