चिदंबरम बोले- पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और फिर हो चुनाव

By अंकित सिंह | Jun 25, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को जम्मू कश्मीर को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को फिर से बहाल करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली और कश्मीर की दूरी किसी भी तरह से कम हो। बैठक में शामिल लगभग सभी नेताओं ने जम्मू कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की और वहां चुनाव कराने का भी आग्रह किया। इन सबके बीच पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अपनी राय रखी है।

इसे भी पढ़ें: चीता ने दूसरी बार मौत को दिया चकमा, गोली लगने के बावजूद आतंकियों का कर चुके हैं खात्मा

पिछले लगभग दो साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेतृत्व के साथ वार्ता का हाथ बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस केंद्र-शासित प्रदेश के भविष्य की रणनीति का खाका तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को वहां के 14 नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान निरस्त किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी जिसकी अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह