चिदंबरम का कटाक्ष, खुश हो जाइए कि आधारभूत अवसंरचना की योजना हर साल जीडीपी से तेज बढ़ रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहले की गई घोषणाओं का हवाला देते हुए सोमवार को कटाक्ष किया कि ‘खुश हो जाइए’ कि आधारभूत अवसंरचना से संबंधित योजना का आकार हर साल जीडीपी से भी तेज बढ़ रहा है। मोदी ने रविवार को अपने भाषण में 100 लाख करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम ‘गतिशक्ति’ शुरू किये जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री गतिशक्ति-नेशनल मास्टर प्लान औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ हवाई अड्डे, नयी सड़कों और रेल योजनाओं सहित यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करेगा और युवाओं के लिये रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘15 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘राष्ट्रीय आधारभूत अवसंरचना पाइपलाइन परियोजना’ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 100 लाख करोड़ रुपये इस परियोजना पर खर्च किया जाएगा।’’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘15 अगस्त, 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति आधारभूत अवसंरचना योजना की शुरुआत की...खुश हो जाइए कि आधारभूत अवसंरचना की योजना का आकार हर जीडीपी की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और Xi Jinping की Bilateral Meeting के बाद Congress हमलावर, Jairam Ramesh ने पूछे 4 गंभीर सवाल

BRICS मेहमानों की थाली बनी सियासी मुद्दा, Rahul Gandhi की टिप्पणी का Kiren Rijiju ने दिया जवाब

Delhi Excise Department Action: शराब तस्करी में 730 लोग गिरफ्तार, 2.20 लाख बोतलें जब्त

2029 तक NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा UCC, Amit Shah ने आतंकवाद पर Zero Tolerance का संकल्प दोहराया