कर्नाटक, गोवा के घटनाक्रम से भारतीय अर्थव्यवस्था पर नुकसानदेह प्रभाव पड़ेगा: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक और गोवा के राजनीतिक घटनाक्रम की निंदा करते हुए राज्यसभा में कहा कि इनका भारतीय अर्थव्यवस्था पर नुकसानदेह प्रभाव पड़ेगा।

चिदंबरम ने उच्च सदन में आम बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में लोकतंत्र को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और गोवा की घटनाओं से लोकतंत्र को हुए नुकसान से वह काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठन भारतीय मीडिया को देखकर अपनी धारणा नहीं बनाते हैं। ऐसी घटनाओं से विदेशी निवेशकों के साथ ही रेटिंग एजेंसियां प्रभावित होंगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह