Electoral bonds को लेकर चिदंबरम का कटाक्ष : गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले चंदे का उल्लेख करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह चंदा और इसकी एवज में लाभ गोपनीय तरीके से दिया और लिया जाता है। पूर्व वित्त मंत्री ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि “हमारा गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद।” उन्होंने ट्वीट किया, “अब तक 12,000 करोड़ रुपये की कीमत के चुनावी बॉन्ड बिके हैं। इनका ज्यादातर हिस्सा कारोबारी समूहों ने खरीदा और भाजपा को गुपचुप तरीके से चंदा दे दिया।”

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद Manish Sisodia को खाने में मिली आलू मटर की सब्जी, जानें जेल में कैसा है सिसोदिया का हाल

कांग्रेस नेता ने कहा, “कारोबारी समूह गैर-पारदर्शी चुनावी बॉन्ड व्यवस्था के जरिये चंदा देने के लिए आतुर क्यों हैं? कॉरपोरेट समूह चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा इसलिए नहीं देते कि वे लोकतंत्र से प्यार करते हैं। कॉरपोरेट चंदा उन लाभ का आभार जताने का एक माध्यम होता है, जो उन्हें अतीत के वर्षों में मिले हैं।” चिदंबरम ने कटाक्ष करते हुए कहा, “यह स्पष्ट समझौता है। लाभ गुपचुप ढंग से पहुंचाए जाते हैं। इनाम भी गोपनीय तरीके से मिलता है। हमारा गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card