राजस्थान में मुख्य आरक्षक 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2024

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को प्रदेश के जालौर जिले के सांचौर पुलिस थाने के मुख्य आरक्षक को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरडा ने एक बयान में बताया कि सांचौर थाने में तैनात आरोपी मुख्य आरक्षक किशनाराम ने परिवादी से परिजनों के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद की एवज में 50 हजार रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार को आरोपी किशनाराम को परिवादी से 25 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने पांच हजार रूपये अपने परिचित के खाते में फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिये थे। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके विरूद्ध कार्यवाही जारी है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान

BCCI Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,देखें पूरी डिटेल

Dalit Vote Bank पर Congress की नजर? कांशीराम को भारत रत्न के वादे पर Mayawati ने उठाए तीखे सवाल