मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा, भारत पर अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का असर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

हैदराबाद। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध का भारतीय निर्यात पर कोई असर नहीं होगा। भारतीय निर्यात कुल वैश्विक व्यापार का दो प्रतिशत से भी कम है। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियम ने सोमवार को यह बात कही।  सुब्रमणियम ने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिये सरकार ने जिन उपायों की घोषणा की है वह सही दिशा में उठाये गये कदम हैं। हालांकि, इस दौरान ‘संरचनात्मक सुधारों’ पर ध्यान देना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: चीन पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह ही कई उपायों की घोषणा की है। इसमें विदेशी और घरेलू शेयर निवेशकों से बढ़ा हुआ सुपर रिच कर वापस ले लिया गया। स्टार्ट अप को एंजल कर से छूट दे दी गई। अन्य उपायों के अलावा वाहन क्षेत्र में छाई सुस्ती को दूर करने के लिये एक पैकेज घोषित किया गया। सुब्रमणियम ने कहा कि जिन उपायों की घोषणा की गई है वह सही दिशा में उठाये गये कदम हैं। मेरा मानना है कि आर्थिक वृद्धि पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है और ‘‘हमारे लिये यह भी जरूरी है कि हम ढांचागत सुधारों पर गौर करें। यह वही नीतिगत घोषणा है जो कि कारपोरेट क्षेत्र के लिये जरूरी है।’’

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda