मुख्यमंत्री अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 22, 2021

शिमला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय समिति की दूसरी बैठक को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मंडी से बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री और बैठक में शामिल अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा हैः सुरेश भारद्वाज

 हिमाचल प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च, 2021 को रिज शिमला से आरम्भ हुआ था। इस महोत्सव के आयोजन के लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दो समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर उपायुक्तों की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और प्रदेश के 75 गांवों को गांव की कहानी अभियान के तहत चयनित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया

राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्लास्टिक स्वच्छता अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वृक्षारोपण, श्रमदान, स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रथ यात्रा, हरित ग्राम सप्ताह आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तरह महोत्सव को मनाने के लिए अन्य विभागों द्वारा भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Haldwani FIR: Jairam Ramesh का BJP-RSS पर हमला, दलितों के अपमान पर चुप क्यों सरकार?

यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया विजिट माय स्टेट अभियान, 60 सेकंड की रील बनाएंगे युवा

फैसला मंजूर नहीं... Sovereign Rights का हवाला देकर भारत ने ठुकराया सिंधु जल संधि पर Court of Arbitration का फैसला

Shatavari for Women Health: पीरियड्स दर्द और PMS में शतावरी कितनी असरदार? जानें एक्सपर्ट राय