बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया : शुभेंदु अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2023

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान भड़की हिंसा को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुभेंदु अधिकारी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेता राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। शुभेंदु ने हावड़ा जिले के अमता में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव के दौरान इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया गया था।

मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि टीएमसी समर्थक ऐसे गंभीर अपराध करके बच न जाएं। ’’ इसके बाद शुभेंदु अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर गए। उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में टीएमसी का जंगल राज जल्द ही खत्म हो जाएगा।’’ टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के खिलाफ एक शैतानी राजनीतिक साजिश के पीछे हैं। टीएमसी के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘शुभेंदु को जनता के बीच कोई समर्थन नहीं है। केवल एक चीज जो वह जानते हैं, वह है अदालत में भागना।

प्रमुख खबरें

GDP Revision Controversy: सुभाष गर्ग ने 6 लाख करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल, Gaurav Vallabh ने बचाव में दिए तर्क

Ukraine-Russia युद्ध खत्म कराने में हर संभव मदद को तैयार है भारत, Kyiv में बोले Jaishankar

Robert Lewandowski बोले Jose Mourinho की वापसी से मजबूत हुआ Real Madrid, पर मेरा दिल अभी भी Barcelona के साथ

Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन