मुख्यमंत्री ने डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 03, 2022

शिमला ।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर में डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण स्थल का दौरा किया और सम्बन्धित अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

इसे भी पढ़ें: खाद्यान्नों की कीमत एवं गुणवत्ता सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवाने के लिए टाॅल-फ्री नम्बर 1967 जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नाहन, चम्बा और हमीरपुर में तीन आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों का कार्य तीव्र गति से जारी है और इन्हें इसी वर्ष सितम्बर माह तक पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर इन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था, ताकि इन्हें समय पर पूर्ण किया जा सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में वर्तमान में छह राजकीय तथा एक निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर का लोकार्पण इसी वर्ष जून माह में प्रधानमंत्री द्वारा संभावित है। उन्होंने कहा कि यह सभी स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्र के लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला रोपवे --छह से आठ मिनट में धर्मशाला से मैकलोडगंज का सफर हो रहा तय

हिमाचल राज्य परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सुमन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

शिमला में 3 अक्तूबर व 25 अक्तूबर को स्थानीय अवकाश घोषित

प्रदेश सरकार ने शिमला नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए 3 अक्तूबर, 2022 को महा अष्टमी और 25 अक्तूबर, 2022 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दोनों अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए मान्य नहीं होंगे और न ही ये नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट, 1881 की धारा-25 के अंतर्गत अवकाश माने जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक