मुख्‍यमंत्री गहलोत ने उपराष्‍ट्रपत‍ि धनखड़ से पूछा उनकी ‘जादूगरी का राज’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2022

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ अपने पांच दशक पुराने र‍िश्‍तों को याद किया। इसके साथ ही उन्‍होंने हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में धनखड़ से उनकी ‘जादूगरी का राज’ पूछा, जिसके चलते पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला क‍िया। अपने जवाब में धनखड़ ने कहा कि ‘‘राजनीतिक निर्णय कैसे लिए जाते हैं, इसके बारे में गहलोत व अन्य नेता प्रकाश डाल सकते हैं।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘आप (धनखड़) तीन साल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे और इन तीन साल में मेरे ख्याल से ऐसा कोई दिन नहीं गया जब धनखड़ साहब व ममता बनर्जी चर्चा में नहीं रहे हों। और उसके बाद कौन सा ऐसा जादू आपने किया कि उन्हीं ममता बनर्जी ने आपके (धनखड़) उपराष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनने पर आपको ज‍िताने के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से ‘अनुपस्थित’ रहने का फैसला किया। यह राज क्‍या है। ये राज अभी तक मेरी समझ में नहीं आया।’’ गहलोत ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘आपने ममता बनर्जी पर क्‍या जादू किया जबकि जादूगर तो मैं हूं।

आपने कैसे जादू कर दिया। मुझसे बड़ा भी जादूगर कोई है क्‍या हिंदुस्तान में, मैं यह आपसे समझना चाहता हूं।’’ धनखड़ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी ने पूछा है कि वह कौनसा जादू है, जिसकी वजह से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने, ‘वो’ निर्णय लिया... मैं राजनीति से परे हूं, राजनीतिक निर्णय कैसे और किस आधार पर लेते हैं इस पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, (पूर्व मुख्‍यमंत्री) वसुंधरा राजे ही प्रकाश डाल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म