मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुले हुए है- शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Jan 06, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कलमनाथ मध्यप्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुले हुए है। उन्होनें प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुले हुए हैं। खुलेआम वसूली हो रही है। प्रदेश में रेत, परिवहन  और  शराब माफिया सक्रिय है। इन सबसे बड़ा है तबादला माफिया। तबादलों के लिए लगातार पैसे दिए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में चारों तरफ लूटपाट मची है। कमलनाथ सरकार ने एक साल में पूरे प्रदेश का सत्यानाश कर दिया।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में चुन-चुनकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर सहित कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को डरा-धमकाकर कांग्रेस में शामिल कराने की साजिशें की जा रही हैं। वही अशोकनगर से कांग्रेस विधायक के जाति प्रमाण पत्र मामले में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के विधायक जसपालसिंह जज्जी ने चुनाव लड़ने के लिए झूठा जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। जब भाजपा का एक कार्यकर्ता इसके प्रमाण जुटा रहा था, तो उस पर झूठा मामला दर्ज कराकर गिरफ्तार करा दिया गया। कमलनाथ जी, हम आपका ये खेल चलने नहीं देंगे। भारतीय जनता पार्टी अब सड़कों पर उतरेगी और विरोध करेगी।

दूसरी ओर सीएएस के मुद्दे पर आयोजित बैठक में पहुँचे  शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जिस तरह से अत्याचार हो रहे हैं। हिन्दू, बौद्ध, पारसी, जैन, ईसाई और सिख प्रताड़ित हो रहे हैं। उनके घर जला दिए जाते हैं, जबरन धर्मांतरण हो रहा है। मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि ये लोग भारत के अलावा कहां जायेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हिंसा फैलाने वालों के साथ खड़े हो रहे हैं, इससे कांग्रेस का घिनौना चेहरा उजागर हो गया है। कांग्रेस जान बूझकर देश को हिंसा की आग में झौंकना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के नापाक इरादों को सफल नहीं होने देगी। इसलिए भाजपा ने जनजागरण अभियान चलाया है और पार्टी के सभी नेता घर-घर जाकर अलख जगा रहे हैं। कांग्रेस के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील