पंजाब के अबोहर में मारे गए व्यापारी के परिवार से मिले मुख्यमंत्री मान, केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को व्यवसायी संजय वर्मा के परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। वर्मा की सात जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

‘न्यू वेयर वेल जेंट्स टेलर’ शोरूम के सह-मालिक संजय की यहां भगत सिंह चौक के निकट तीन हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। अगले दिन, व्यवसायी की हत्या में कथित रूप से शामिल दो हमलावरों को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया।

बयान में कहा गया कि मान और केजरीवाल ने कहा कि वर्मा परिवार ने कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के माध्यम से अपने लिए एक अलग स्थान बनाया है, जिससे अबोहर शहर को पहचान मिली है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार दुख और संकट की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

मान और केजरीवाल ने जघन्य अपराधों के प्रति राज्य सरकार की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति दोहराई और कहा कि ऐसे क्रूर अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए कठोर सजा सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस पहले ही हत्या में शामिल दो अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। बयान में कहा गया है कि मान ने वर्मा परिवार को आश्वासन दिया कि मामले में न्याय होगा और एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प