मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिकों को स्मरण कर नमन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2021

चंडीगढ़,  हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीर सैनिकों को स्मरण कर नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश के जवान विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं पर डटकर खडे हैं और निरंतर साहस, शौर्य व बुलंदियां दिखा रहे हैं। हमारे जवानों के बदौलत ही निश्चित रूप से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हमारी स्वतंत्रता व संप्रभुता बरकरार है।

इस अवसर पर प्रदेश के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री को भारतीय सशस्त्र सेना का प्रतीक चिन्ह् झण्डा लगाया। इस अवसर पर सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी. एस. कुंडू तथा सचिव व निदेशक श्री मनीराम शर्मा भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस