मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने नहीं की मुलाकात, 'समाधान यात्रा' में हुआ बवाल

By रितिका कमठान | Feb 05, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान पांच फरवरी को कटिहार में जमकर हंगामा हुआ है। कटिहार में जब मुख्यमंत्री का काफिला भीड़ की समस्या का समाधान करने के लिए नहीं रूका तो लोगों ने काफी विरोध जताया। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी काफिला परेशान लोगों की समस्या सुनने के लिए नहीं रूका तो लोग काफी आक्रोशित हो गए।

जानकारी के मुताबिक दिघरी में मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा के रूट पर प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी। इस दौरान लंबी कतार में स्थानीय लोग खड़े हुए मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री लोगों से मिले बिना निकल गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कटिहार गेराबाड़ी मुख्य सड़क पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने यात्रा को विफल होने का नारा भी दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाधान यात्रा से किसी भी ग्रामीण को लाभ नहीं हुआ है। 

बता दें कि नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समाधान यात्रा के दौरान जिलों भर में जाकर वहां के स्थानीय लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे है। साथ ही वो ये भी जांच रहे हैं कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कितना असर स्थानीय लोगों पर हो रहा है। योजनाओं का लाभ और उनका फीडबैक भी ले रहे है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर