Jharkhand के मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के राजदूत से निवेश और खदान सुरक्षा पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम से राज्य में निवेश की संभावनाओं और खदान सुरक्षा पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और साझा हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।

‘फर्स्ट सेक्रेटरी’ टॉम सैंडरफोर्ड और अन्य अधिकारियों के साथ ग्रीन मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर रविवार को सोरेन से मिले। सोरेन ने उच्चायुक्त को झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और राज्य सरकार की निवेश नीतियों के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने राज्य को श्रम-आधारित अर्थव्यवस्था से ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के अपने दृष्टिकोण को भी साझा किया और साझेदारी को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ग्रीन ने कहा कि खनन को लेकर झारखंड और ऑस्ट्रेलिया में काफी समानताएं हैं। उन्होंने खदान सुरक्षा और सुरक्षित खनन के लिए ऑस्ट्रेलिया में उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर प्रकाश डाला। राजदूत ने सोरेन को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण भी दिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh Election Results 2026: जमात का बिगड़ा खेल, BNP की जबरदस्त वापसी

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार