मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश-ए ट्रेजर आॅफ टूरिज्म पुस्तक का विमोचन किया

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 03, 2021

 शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसिद्ध लेखक के.आर. भारती द्वारा लिखित पुस्तक हिमाचल प्रदेश-ए ट्रेजर आॅफ टूरिज्म का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासक रहे हैं और प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक भी हैं। उन्होंने कहा कि के.आर. भारती ने हिमाचल प्रदेश के अद्वितीय प्राकृतिक सौन्दर्य को अत्यन्त मनमोहक तरीके से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है। लेखक ने पूरी मेहनत और लगन के साथ इस पुस्तक की रचना की है।


जय राम ठाकुर ने कहा कि पाठकों के लिए यह पुस्तक ज्ञानवर्द्धक और रोचक साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हिमाचल प्रदेश देश के खूबसूरत राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का अर्थ केवल बर्फ से आच्छन्दित प्रदेश नहीं है अपितु यहां भ्रमण के लिए वह सब कुछ है जिसकी पर्यटक इच्छा रखतेे हैं। प्रसिद्ध लेखक सुदर्शन विशिष्ट ने भी मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक हिमाचल लोक गीत भेंट की। प्रसिद्ध लेखक आर.डी. शर्मा, डाॅ. कर्म सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी वर्मा और कंवर दिनेश भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री नई दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का शुभारंभ करेंगे


हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नई दिल्ली में चार से नौ दिसंबर, 2021 तक होटल ललित में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर चार दिसंबर को शाम 6ः30 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले स्वर्णिम हिमाचल समारोह का एक हिस्सा है और होटल ललित के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के भाषा, कला और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।


इसमें चंबा रूमाल, हिमाचली हस्त शिल्प, काष्ठ शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा चित्रकला, किन्नौरी और कुल्लू शाॅल आदि के प्रदर्शन के लिए स्टाॅल लगाएंगे। उत्सव में हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत का प्रदर्शन भी किया जाएगा।


इसके अलावा उत्सव में सेपू वड़ी, राजमा मदरा, चम्बयाली पलदा सहित हिमाचली व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। यह आयोजन विशेष ओलंपिक की अध्यक्षा डाॅ. मल्लिका नड्डा और ललित ग्रुप आॅफ हाॅस्पिटैलिटी की अध्यक्षा डाॅ. ज्योत्सना सूरी की एक पहल है।


प्रमुख खबरें

Budaun: BJP पर अखिलेश का वार, बोले- दो चरणों में ही उखड़ गए हैं पैर, बदल गई उनकी भाषा

SRH vs RR IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में टक्कर, यहां देखें प्लेइंग 11

Covishield से गंभीर Side effects की रिपोर्ट्स के बीच Covaxin वाले भारत बायोटेक ने अब क्या बड़ा दावा कर दिया?

विदेश मंत्रालय ने किया साफ, प्रज्वल रेवन्ना ने जर्मनी जाने से पहले राजनीतिक मंजूरी नहीं ली