मुख्यमंत्री ने अस्पताल से की कोरोना की समीक्षा कहा जागरूकता के लिये स्वयंसेवी संगठनों को जोड़े

By दिनेश शुक्ल | Jul 27, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने की जागरूकता के लिये स्वयंसेवी संगठनों और संस्थाओं को जोड़ें। इसके लिये आउट लाइन बनाये और शीघ्र ही उसका इम्पलीमेंटेशन भी करें। समाज के सहयोग से अभियान चलाकर कोरोना के प्रति जागरूकता लायी जा सकती है। इसके लिये अकेला सरकारी तंत्र काफी नहीं है। समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों को इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे लोग इसकी गंभीरता को समझते हुए जगह-जगह संवाद कर जागरूकता के प्रयास करें। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने की समझाइश दें। चौहान ने कहा कि समाज के सहयोग से ही हम कोविड से जंग जीत सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने उपचार के दौरान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वीडियों कांन्फ्रेंसिंग से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित कई प्रशासनिक अधिकारी जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनके संपर्क में आए मंत्री, विधायक और अधिकारी सहित अन्य सभी अपनी टेस्टिंग करवा लें। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी की चिंता है। उनकी वजह से किसी को परेशानी नहीं हो। टेस्टिंग करवाकर सभी सुरक्षा उपाय अपनाएं, ताकि हम निश्चिंत हो जाएं। बताया गया कि उनके संपर्क में आये सभी व्यक्तियों को आइसोलेशन और होम क्वारेंटाईन होने की समझाइश दी गई है। वीडियों कांन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की वेतनवृद्धि और मेघावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर