शिवराज का कमलनाथ पर पलटवार, कहा- पाप की धारा बहा रही है कांग्रेस

By सुयश भट्ट | Jul 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में आरक्षण मामले के चलते सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओबीसी आरक्षण लागू करने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जितना नुकसान कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग का किया है कोई नहीं कर सकता। 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जानते थे कुछ नहीं होना है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने ही पाप की धारा बहाई है। जिसके बाद कांग्रेस की नीति नियत ठीक नहीं है। कांग्रेस सिर्फ ओबीसी के हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं। शिवराज ने कहा कि बीजेपी हमेशा कमज़ोर वर्ग के साथ रही है चाहे वो किसी भी धर्म का हो।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश कांग्रेस गठन करेगी बाल कांग्रेस संगठन, 20 वर्ष तक के बच्चों को किया जाएगा शामिल 

दरअसल कमलनाथ ने ट्वीट कर ओबीसी आरक्षण की आग को एक बार फिर हवा दे दिया था। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए शिवराज सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्च न्यायालय में उचित पैरवी नहीं की। पैरवी सही नहीं होने के कारण अब तक लागू नहीं हुआ आरक्षण।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता