मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी से,कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

By सुयश भट्ट | Jun 16, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार ( 16 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होगी।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में अनलॉक को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन,जिम और मॉल खोलने की मिली अनुमति

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में मुख्यमंत्री उन्हें मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन की जानकारी देने के साथ ही तीसरी लहर से निपटने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी देंगे।

वहीं कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि “जनता को जब जरूरत थी, तब केंद्र और राज्य सरकार चुनाव में लगी रही। अब मुलाकात का कोई मतलब नहीं है।”

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश सरकार का अहम फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों का किया जाएंगा वैक्सीनेशन

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अब चाहे मोदी से मिलें या राष्ट्रपति से या फिर ट्रंप से। अब कुछ नहीं होने वाला। साथ ही अरुण यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर शिवराज सरकार ठीक काम करती, तो इतनी बड़ी त्रासदी नहीं होती।  

प्रमुख खबरें

H-1B Visa धारकों पर पाबंदियों से US Economy को होगा भारी नुकसान, Indiaspora की चेतावनी

INDIA गठबंधन का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मार्च

Bhanu Saptami: सूर्य देव को अर्घ्य देकर करें भानु सप्तमी का व्रत, जीवन में आएगी सुख और शांति

Ahoi Ashtami Vrat Vidhi: तारों को अर्घ्य देकर होगा Ahoi Ashtami Vrat का पारण, जानें पूजा विधि और महत्व