समाजवादी पार्टी ने कसा योगी सरकार पर तंज, कहा- बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा और प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के ऐलान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि योगी केवल कानून बना रहे हैं और राज्य में कानून—व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तथाकथित लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के ऐलान पर कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल कानून ही तो बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बुंदेलखण्ड को नया राज्य बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा खून से खत

सरकार पर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों का उत्पीड़ित करने के आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद सभी सीटों पर सपा उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सपा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा का ही कब्जा हो गया है लिहाजा, शिकायत करने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी