पाक सेना प्रमुख ने 15 आतंकवादियों की मौत की सजा की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2018

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने 15 ‘‘आतंकवादियों’’ को मिली मौत की सजा की रविवार को पुष्टि की। ये आतंकवादी नागरिकों की हत्या और पेशावर में साल 2016 में क्रिश्चियन कॉलोनी में आत्मघाती हमलों में शामिल थे। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जनरल बाजवा ने 15 आतंकवादियों को मिली मौत की सजा की पुष्टि कर दी जो आतंकवाद से संबंधित जघन्य अपराधों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: 71 का युद्ध सामान्य नहीं था, इस तरह भारतीय सैनिकों ने कराया बांग्लादेश का निर्माण

बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य इबरार ने पेशावर के समीप कॉलोनी पर हमला करने के लिए आत्मघाती हमलावरों को उकसाया और उन्हें हथियार, आत्मघाती जैकेट तथा वाहन उपलब्ध कराए। दोषियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उन्हें मौत की सजा दी गई। बयान में कहा गया कि दोषियों की आतंकवादी गतिविधियों के कारण 34 लोगों की मौत हुई। उनके पास से हथियार तथा विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई। मौत की सजा के अलावा 20 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के PM ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे