अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने आदिपुरुष फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

इटावा (उप्र)। अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने  ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि इसमें भगवान राम, हनुमान और राक्षस राजा रावण को गलत तरीके चित्रित किया गया है। मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, आदिपुरुष फिल्ममे रावण का जो स्वरूप दर्शाया गया है बिल्कुल गलत है, ये निंदनीय है। इस पर हमने मीडिया के माध्यम से फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है क्योंकि रावण की वह भूमिका नहीं थी जो फिल्म मे बताया जा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में चीन को मिला भारत का साथ! जानिए क्या है कारण, विपक्ष क्यों उठा रहा सवाल

भाजपा सांसद ने कहा कि फिल्म बनाना अपराध नहीं है, फिल्में बननी चाहिए लेकिन जानबूझकर विवाद पैदा करना ताकि फिल्म चर्चा में न आए। गौरतलब हैं कि ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहला ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में, सैफ अली खान रावण की भूमिका में और कृति सेनन सीता की भूमिका में हैं। यह फिल्म पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है।

प्रमुख खबरें

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र