श्रीनगर में आयोजित 3 दिवसीय कश्मीर मैराथन एक्सपो में देशभर के एथलीट कर रहे हैं प्रतिभाग

By नीरज कुमार दुबे | Oct 19, 2024

कश्मीर में तीन दिवसीय मैराथन एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। खेल और कश्मीर की समृद्ध विरासत तथा उसकी विविधता में एकता को प्रदर्शित करता यह आयोजन सबको भा रहा है। हम आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में कश्मीरी संस्कृति और हस्तशिल्प का अनूठा प्रदर्शन किया गया है जिसे देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं। हम आपको यह भी बता दें कि कश्मीर में बहुप्रतीक्षित "अंतर्राष्ट्रीय मैराथन" रविवार को होने वाली है। इसमें 2000 से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है। भाग लेने वाले एथलीटों में देशभर के विभिन्न राज्यों से आ रहे प्रतिभागी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मैराथन में दो तरह की दौड़ें होंगी, 42 किलोमीटर की फुल मैराथन और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में महका लोकतंत्र: सरकार से बड़ी उम्मीदें

इस बीच, पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आगंतुकों को क्षेत्र की लुभावनी सुंदरता के साथ-साथ हस्तशिल्प, हथकरघा, बागवानी और कृषि के माध्यम से कश्मीर की समृद्ध संस्कृति का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।" वहीं प्रभासाक्षी से बात करते हुए, प्रतिभागियों ने आशा व्यक्त की कि यह मेगा इवेंट, जिसमें विदेशी एथलीटों सहित पूरे देश से 2,000 से अधिक धावक भाग ले रहे हैं, कश्मीर को खेलों की दुनिया में आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत