मध्य प्रदेश के बजट में पहली बार दिखेगा चाइल्ड बजट, देश के पांच नामी अर्थशास्त्रियों से मांगे सुझाव

By सुयश भट्ट | Feb 16, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश 2022 के लिए शिवराज सरकार 8 मार्च को  विधानसभा में बजट पेश करेगी। इसमें पहली बार चाइल्ड बजट भी पेश करेगी। बताया जा रहा है कि इसमें बच्चों के ऊपर खर्च की जानी वाली राशि को ब्योरा विभागवार शामिल रहेगा।इस बार शिवराज सरकार ढाई लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें:विकलांगों की सहायता के लिए बनाए नकली हाथ, लगाया गया शिविर 

आपको बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगी। 8 या 9 मार्च को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए बजट सत्र की अविधि को छोटा रखा गया है। 19 दिन तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी।

वहीं मध्य प्रदेश सरकार 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारियों में जुट गई है। इस बार के बजट में विधानसभा चुनाव की झलक भी देखने को मिल सकती है। बजट के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी विधायकों के साथ बैठक कर प्राथमिकता वाले प्रस्तावों पर पहले ही चर्चा कर चुके है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!