शादी समारोह में हर्ष फायर से हुई बच्चे की मौत, गोली चलाने वालाआरोपी गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Dec 15, 2020

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना पुलिस टीम ने दो दिन पहले ग्राम लहरची में शादी समारोह में गोली लगने से बालक की मौत के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 12 बोर की बंदूक, तीन जिंदा कारतूस जब्त किए है, साथ ही लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया और लाइसेंसधारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद छात्र संगठन की माँग सीएचओ भर्ती में आयुष चिकित्सकों को करें सम्मलित

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की थी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने वीडियो फुटेज के आधार पर गोली चलाने वाले गोविंद सौंधिया निवासी नेवली को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 12 बोर की बंदूक, एक खाली खोखा, तीन जिंदा कारतूस जब्त किए है। मामले में शस्त्र निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है साथ ही लाइसेंसधारी आरोपित की पत्नी ममता बाई के खिलाफ कार्रवाई करने की राय ली जा रही है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह