Maharashtra के छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से बच्चे की मौत, पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2024

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के एक मकान में आग लग जाने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शहर के किराड़पुरा इलाके की शरीफ कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तैनात फोरेंसिक दल मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘मकान में सात वयस्क और दो से तीन बच्चे थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण लगी।’’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सदफ इरफान शेख (तीन) की मौत हो गई, जबकि रिजवान खान (40), रेहान शेख (17), आदिल खान (10), फैजान पठान (13) और दिशान खान (नौ) घायल हो गए। घायलों को शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह