Assam : भारी बारिश और तूफान के बीच ब्रह्मपुत्र में नौका पलटने से बच्चे की मौत, दो लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2024

गुवाहाटी। असम के दक्षिण सलमारा-मनकचार जिले में भारी बारिश और तूफान के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में एक नौका के पलटने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई और दो लोगों के लापता बताए जाते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की शाम को राज्य के कई हिस्सों में अचानक आए तूफान के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश हुई, जिससे पेड़, बिजली के खंभे धराशायी हो गए और घरों को भी नुकसान हुआ। 

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय ने Senthil Balaji की जमानत याचिका पर ED से जवाब मांगा

सीईओ ने बताया कि एएसडीएमए अभियान के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन भेज रहा है। उन्होंने बताया कि नौका में 15 यात्री सवार थे और बाकी यात्री स्थानीय लोगों की मदद से तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। त्रिपाठी ने बताया कि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी