मुश्किल में फंसे आदित्य ठाकरे ! NCPCR ने मुंबई पुलिस को भेजा नोटिस, FIR दर्ज करने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2022

नयी दिल्ली। बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली शीर्ष संस्था ‘एनसीपीसीआर’ ने ‘आरे वन बचाओ’ अभियान में कथित तौर पर बच्चों का इस्तेमाल करने के लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मुंबई पुलिस को एक नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार, उसे एक शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि मुंबई जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने शिव सेना के युवा प्रकोष्ठ युवा सेना में, ‘आरे बचाओ’ प्रदर्शनों में और राजनीतिक अभियानों में नाबालिगों का इस्तेमाल किया है। उसने ट्विटर का एक लिंक भी साझा किया जिसमें प्रदर्शन के दौरान बच्चे हाथ में तख्तियां लिए खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम